Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने जड़ा 11वां टेस्ट शतक, एमएस धोनी को पछाड़ा...लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

राजकोट। रोहित शर्मा ने गुरुवार को तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तानी पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। रोहित ने आज अपनी फार्म हासिल करते हुए 157 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मददे से अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। 36 साल के रोहित शर्मा ने 218 दिनों के बाद अपना टेस्ट शतक जड़ा। वहीं, इस मैच में रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को भी छक्के मारने के मामले में पीछे छोड़ दिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट मैचों में कुल 78 शतक जड़े थे। हिटमैन टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम 79 छक्के हैं। धोनी के नाम 78 छक्के थे। अब रोहित केवल वीरेंद्र सहवाग से पीछे हैं। सहवाग ने टेस्ट करियर में 91 छक्के लगाए थे।

राजकोट में यह उनका पहला तथा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट शतक है। रोहित शर्मा ने इससे पहले फरवरी 2021 में चेन्नई में 161 रन की पारी खेली थी यह इंग्लैंड के खिलाफ उनका पहला टेस्ट शतक था और उसके बाद उन्होंने सितंबर 2021 में 127 रन की पारी खेली थी।

उन्होंने 2013 में भारतीय टेस्ट टीम में पर्दापण करते हुए अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था। रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 47वां शतक है और वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। सबसे अधिक 80 शतक विराट कोहली शीर्ष पर और डेविड वॉर्नर के नाम 49 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक टेस्ट शतक

  • सुनील गावस्कर
  • विजय मर्चेंट
  • मुरली विजय
  •  केएल राहुल
  • रोहित शर्मा

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2024 : रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत जीतेगा टी-20 विश्वकप, जय शाह ने की भविष्यवाणी

संबंधित समाचार