Kannauj Crime: कोचिंग पढ़ाने के बहाने घर बुला कर नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया

कन्नौज, अमृत विचारकोचिंग पढ़ाने के बहाने घर में बुला कर नाबालिग से युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद उसने परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ सदर   कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी 11 वर्षीय नाबालिग कक्षा पांच की छात्रा निकट के मकान में नियमित आरोपी युवक की बहन से कोचिंग पढ़ने जाती थी। बहन के न होने पर युवक भी उसे पढ़ा देता था। घटना 13 फरवरी की शांम पांच बजे की है। जब युवक के परिजन ताऊ के घर गये थे। घर में युवक अकेला था। इसी बीच आरोपी ऋषभ ने नाबालिग को कोचिंग पढ़ाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया।

इसके बाद उसने कमरे में बंधक बना कर जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के चंगुल से छूट कर नाबालिग अपने घर पहुंची। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद वह घर पहुंची, जहां उसने पहले तो घटना को छुपाने का प्रयास किया और गुमसुम रहने लगी।

यह देख उसकी चाची ने जब उससे पूछा तो उसने खुद के साथ घटित घटना अपनी चाची को बताई। इसके बाद सभी परिजनों को जानकारी दी गई। पीड़ित पिता अन्य परिजनों के साथ नाबालिग को लेकर कोतवाली सदर पहुंचा, जहां से पुलिस ने मेडिकल परिक्षण के लिये जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बताया जाता है कि आरोपी युवक शादीशुदा है। घटना के बाद से वह घर से फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी सुभाण चंद्र ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, मामले में सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिये तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

ये भी पढ़ें- Fatehpur: धरातल पर उतरेंगी 69 औद्योगिक यूनिट, 1690 करोड़ होंगे खर्च, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में PM Modi करेंगे शिलान्यास

 

संबंधित समाचार