Fatehpur: धरातल पर उतरेंगी 69 औद्योगिक यूनिट, 1690 करोड़ होंगे खर्च, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में PM Modi करेंगे शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 19 को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास कार्यक्रम

फतेहपुर, (नीरज यादव)। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त हुए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 19 फरवरी को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगी। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे। इसके माध्यम से 10 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास कराने की तैयारी है। इसमें जिले की 69 यूनिटें भी शामिल हैं। 

जीबीसी के बाद उद्यमी अपनी प्रस्तावित भूमि पर इकाई लगाने का निर्माण कार्य शुरू करेंगे। इन इकाइयों के लगने से करीब 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ गई है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटि के दौरान जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए 112 एमओयू साइन हुए थे। 

इनमें से 69 इकाइयों के निर्माण को लेकर तैयारी की गई है। पीएम मोदी 19 फरवरी को लखनऊ के आईजीपी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रदेश भर की लगने वाली इकाइयों का शिलान्यास करेंगे। इनमें जिले की भी इकाइयां शामिल होंगी।

इसी के साथ जिले में लगने वाली इन इकाइयों पर निर्माण कार्य शुरू होगा। हालांकि कुछ इकाइयों पर निर्माण कार्य लगभग पूरा भी भी हो चुका है। इन इकाइयों पर 1690 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होगी। जानकारी के अनुसार इन इकाइयों के शुरू होने से 20 हजार से अधिक लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा। 

इससे बेरोजगारों का आर्थिक संकट दूर होगा। उधर जीबीसी के आयोजन को लेकर जिला उद्योग केंद्र विभाग भी तैयारियों को पूरा करने में लगा हुआ है। लगने वाली इकाइयों में विभिन्न प्रकार की फर्मे शामिल हैं। 

कुछ का निर्माण तो कई का विस्तारीकरण

जिले में 69 ऐसी इकाइयां शामिल की गई हैं। जिसमें करीब 45 ऐसी हैं जो इसी माह पूर्ण होने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि भले ही इन इकाइयों पर प्रोडेक्शन शुरू हो जाएगा लेकिन औपचारिक रूप से इन इकाइयों का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जा सकता है। इनमें कुछ इकाइयां नई निर्मित होंगी तो कई का विस्तारीकरण किया जा रहा है। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र द्वारा इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है।

चल रही हैं तैयारियां

ग्राउड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम द्वारा प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिले में भी इकाइयों का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। 19 फरवरी तक तैयारी पूरी कर ली जाएंगी।- चन्द्रभान सिंह, उपायुक्त उद्योग

ये भी पढ़ें- Kanpur में पुरुषों के कैंसर में तंबाकू 57 फीसदी कारण... हर साल 30 फीसदी बढ़ रहे फेफड़े के कैंसर के रोगी, ये है लक्षण

संबंधित समाचार