प्रयागराज: कांग्रेसियों ने चौराहों पर लगाई होर्डिंग्स, राहुल गांधी को बताया ''जिगर वाला''

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 फरवरी को प्रयागराज पहुंचेगी। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में होर्डिंग्स और बैनर लगाना शुरु कर दिया है। राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। गुरुवार को शहर के सिविल लाइंस के चौराहों पर राहुल गांधी के स्वागत को लेकर कांग्रेसियों ने जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाना शुरू कर दिया है। जिसमें राहुल गांधी को जिगरवाला, हिम्मतवाला और दिलवाला बताया गया है। 

cats03

पोस्टर लगाने वाले कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने कहा कि राहुल गांधी ने बड़ा दिल दिखाते हुए हर वर्ग को अपने साथ जोड़ा है। इसलिए वह दिलावला है, राहुल गांधी ने सभी तबके को अपने साथ लेकर चल रहें हैं, जो बेहद हिम्मत का काम है इसीलिए उन्हे पोस्टर में हिम्मतवाला दिखाया गया है। साथ ही पोस्टर में राहुल गांधी को जिगरवाला भी संबोधित किया गया है। क्योंकि इकलौते राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो देश के सभी तबके के लोगों की बात सदन में मजबूत से रखते हैं।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: पाइप लाइन डालने से रोकना डिप्टी रेंजर को पड़ा भारी, निलंबित

संबंधित समाचार