बलरामपुर घटना में शामिल कोई भी नहीं बचेगा, परिवार को मिलेगा न्याय: अवस्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर। यूपी में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि बलरामपुर घटना में शामिल कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। अवस्थी और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार बलरामपुर जिले के गैसडी क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के …

बलरामपुर। यूपी में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि बलरामपुर घटना में शामिल कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। अवस्थी और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार बलरामपुर जिले के गैसडी क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर गए। अवस्थी ने ने कहा कि बलरामपुर जिले के गैसडी थाना क्षेत्र मे हुए गैंगरेप कांड का विचारण फास्ट ट्रैक अदालत पर कराने का फैसला लिया गया है ताकि दोषियो को शीघ्र सजा मिल सके।

अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद अवस्थी ने कहा कि ऐसे अपराधों के प्रति सरकार गंभीर है और उनका अनुश्रण शासन स्तर पर किया जाता है। इसी कारण से हम लोग यहां आए है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे दुर्दान्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात की गई है और परिवार ने अपने जो बिंदु बताए है। सरकार उन्हें गंभीरता से लेगी।

बातचीत के दौरान परिजनों ने कहा कि मामले में कोई भी दोषी न छोड़ा जाए और जो छूट गए है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामले मे संलिप्त कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को अवस्थी और एडीजी प्रशांत कुमार हेलिकाप्टर से बलरामपुर के भवानीपुर पहुंचे। गौरतलब है कि अवस्थी और पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी शनिवार को हाथरस गए और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज