प्रयागराज : माघ मेला पहुंचे 20 प्रशिक्षु IPS, सीखीं भीड़ प्रबंधन समेत कई बारीक चीजें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। माघ मेला प्रयागराज भ्रमण पर पहुंचे झारखण्ड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य के 20 प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने माघ मेला के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व, श्रद्धालुओं व कल्पवासियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं सबसे बड़े धार्मिक आयोजन मे भीड़ प्रबंधन के विषय में जानकारी हासिल की। 

प्रशिक्षु अधिकारियों ने माघ मेला के भौगोलिक स्थिति, यातायात व्यवस्था का अध्ययन करते हुए यह जाना की माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं के उमड़े हुजूम को आपातकालीन यातायात प्रबंधन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर कैसे भीड़ को नियंत्रित किया जाता है एवं विशेष परिस्थितियों में संगम समेत अन्य दूसरे घाटों,  महत्वपूर्ण रास्तों, पाण्टून पुलों के साथ प्रवेश द्वार निकास द्वार पर किए जाने वाली व्यवस्थाओं को जाना समझा व सुरक्षा व्यवस्था को सराहा। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक माघ मेला प्रभारी डॉ राजीव नारायण मिश्र ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के जिज्ञासा भरे प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मेला क्षेत्र में यूपी पुलिस के जवान लाखों की भीड़ को नियंत्रित कर सेवा भाव के साथ काम करते हैं और सुरक्षित, सकुशल, शांतिपूर्वक ढंग से माघ मेला को संपन्न कराकर श्रद्धालुओं को वापस भेजते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करना अत्यंत चुनौती भरा काम होता है। जिसके लिए होमवर्क, कुशल प्रबंधन, रणनीति, अमलीकरण और मजबूत इच्छा शक्ति के जरिए इसे पूर्ण किया जाता है।

ये भी पढ़ें -पहले रास्ते में रोककर छीने रुपये फिर घर पर ईंट-पत्थरों से बोला हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

संबंधित समाचार