पहले रास्ते में रोककर छीने रुपये फिर घर पर ईंट-पत्थरों से बोला हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाइव वीडियो हुआ वायरल, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने एक हमलावर को दबोचा

शाहाबाद /हरदोई, अमृत विचार। रास्ते में रोक कर रुपये छीनने और फिर घर पर धावा बोल कर वहां ईंट-पत्थर चलाए जाने से भगदड़ मच गई। पथराव किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। एक्शन में आई पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक हमलावर को दबोच लिया,जबकि फरार हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

बताया गया है कि शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला गढ़ी मुरीद खानी निवासी  रमीज़ खान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह घर से बाज़ार जा रहा था,उसी बीच रास्ते में सैफ खां,शाबेज़ खां,शब्बन खां,रशीद खा,शाबान खा उर्फ गुलाटी,रूमी खां, फैज़ान खां और अमान खां ने उसे तालाब के पास पकड़ लिया। पहले तो गाली-गलौज करते हुए उसको मारा-पीटा फिर उसकी जेब से 20 हज़ार पांच सौ रुपये भी छीन लिए। वहां से किसी तरह वह हमलावरों के चंगुल से छूट घर मे घुस गया। पीछे दौड़ रहे हमलावर भी वहां पहुंचें और उसके घर में घुस गए और ईंट-पत्थर चलाते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी बाइक और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी भी दी। हमलावरों की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें हमलावर ईंट-पत्थर चलाते हुए दिखाई दे रहें हैं। 

इस बारे में एसएचओ शाहाबाद राजदेव मिश्रा ने बताया कि दी गई तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक हमलावर की गिरफ्तारी भी की गई है, जबकि फरार हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -गोंडा : बच्चों के बीच हुए विवाद में पड़ोसन ने दांत से महिला को काटा, पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप

संबंधित समाचार