Bareilly News: जमात नेता शहाबुद्दीन रजवी ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, मुस्लिम को राज्यसभा सदस्य नहीं बनाने पर नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौलाना ने कहा कि पिछड़ा, दलित और मुसलमानों को मिलाकर पीडीए बनाया है, इसका ध्यान रखें

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने किसी मुसलमान को राज्यसभा सदस्य नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। मौलाना ने कहा कि पिछड़ा, दलित और मुसलमानों को मिलाकर पीडीए बनाया है। इसी को लेकर सपा अभियान भी चला रही है। 

अखिलेश यादव को यह भी पता है कि वह विधानसभा चुनावों में उनके जितने भी विधायक बने वो मुस्लिम वोटों के बल पर बने, लेकिन एक भी मुसलमान को राज्यसभा भेजना गवारा नहीं समझा। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम इलाकों में सपा ने उम्मीदवार उतारे थे, जो मुस्लिम वोटों के बिखराव की वजह बने। इससे गठबंधन की स्थिति कमजोर हुई। अब यह बातें लोगों को खटक रही हैं, लेकिन मुसलमान खामोश नहीं बैठेगा।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली जंक्शन का होगा विस्तार, शुरू किया चिह्नीकरण

संबंधित समाचार