Bareilly News: सांसद संतोष गंगवार सहित 22 किसानों के खाते में डाली मुआवजे की किस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिनके प्रपत्र अधूर हैं उनके लिए 18 व 19 को लगेगा शिविर

बरेली, अमृत विचार। आवास विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना के लिए अधिग्रहण की जद में आई भूमि के जिन स्वामियों ने अधूरे प्रपत्र जमा किए। उनके पूरे प्रपत्र जमा करने लिए 18 व 19 फरवरी को शिविर लगाया जाएगा। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार, उनकी पत्नी समेत 22 किसानों के खातों में पहली किस्त डाल दी गई। यह जानकारी अधिशासी अभियंता नवीन कुमार ने दी है।

उन्होंने बताया कि लैंड पूलिंग योजना के तहत सात गांवों की 522 हेक्टेयर जमीन पर आवासीय कालोनी विकसित की जा रही है। इसमें 240 किसानों ने परिषद् से अपनी जमीन का एग्रीमेंट किया है। कुछ किसानों के प्रपत्र अधूरे रह गये हैं। इसके लिए ट्यूलिया गांव के प्राथमिक स्कूल में कैंप लगाया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि रविवार और सोमवार को लगने वाले इस कैंप में किसानों के प्रपत्र पूरे कराए जाएंगे । इसके बाद उन किसानों के खातों में फसल मुआवजे की किस्त डाल दी जाएगी।

उन्होंने किसानों से प्रपत्र पूरे कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार,उनकी धर्मपत्नी सौभाग्य गंगवार , कैलाश सिंह ,राजीव सिंह, विनोद कुमार सिंह ,मानवेंद्र सिंह ,आशीष सिंह, नीरज कुमार, शिशु पाल, श्याम बाबू, बुद्ध सेन, ओमकार, घासीराम, पुष्पा देवी, शैली सिंह , सुषमा देवी, गंगा देई ,चंद्र सेन, शिवालय गंगवार , हिमालय गंगवार समेत 22 किसानों के खाते में फसल मुआवजा की पहली किस्त डाल दी गई है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली जंक्शन का होगा विस्तार, शुरू किया चिह्नीकरण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज