बाराबंकी: सतरिख चौराहे से हटेगी तोप, सरकारी भवनों की दीवारों पर होगी चित्रकारी, जेब्रा पार्क में लहराएगा तिरंगा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

निजी भवनों की दीवारें भी चमकेंगी, शहर में जल्द शुरू होगा पेंट माई होम अभियान

बाराबंकी, अमृत विचार। शहर के मुख्य मार्गो पर स्थित सरकारी भवनों की बाहरी दीवारों पर चित्रकारी होगी। निजी भवन की बाहरी दीवारें भी पेंट कर चमकाई जाएंगी। जिला प्रशासन इसके लिए पेंट माय होम अभियान शुरू करेगा। शहर को खूबसूरत बनाने की दिशा में किया जा रहे प्रयास के दृष्टिगत यह अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्य मार्ग को चौड़ा करने के लिए पहले ही हरी झंडी दी जा चुकी है।

जिला प्रशासन ने शहर के खूबसूरत बनाने के लिए पेंट माय होम की जो कार्य योजना बनाई है उसके अंतर्गत सर्वप्रथम सरकारी भवन की बाहरी दीवारों पर चित्रकारी कराई जाएगी। जो संबंधित विभाग से संबंधित हो गई। अस्पताल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की दीवारें स्वास्थ्य से संबंधित चित्रों से भरी होंगी। स्टेडियम की दीवारों पर खेल से संबंधित चित्रों उकेरे जायेंगे। जबकि राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दीवारों पर शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित चित्र बनाए जाएंगे।

सतरिख चौराहे से हटेगी तोप

नगर पालिका द्वारा शहर के सतरिख चौराहे पर लगाई गई तोप को हटाकर जेब्रा पार्क में स्थापित किया जाएगा। उसके स्थान पर है गोल फव्वारे के निर्माण का प्रस्ताव है। हालांकि इसी चौराहे के निकट अंबेडकर पार्क में बनाया गया ढांचा बरकरार रहेगा। पहले जिलाधिकारी ने इस पर काम रुकवा दिया था लेकिन अब इसका निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है।

जेब्रा पार्क में लहराएगा तिरंगा

शहर के जेब्रा पार्क में जल्द ही 200 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। जिसके लिए पोल लगाए जा चुका है। इस तिरंगे झंडे को लगाने के लिए भाजपा के जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने अपनी एमएलसी की निधि से पैसा दे दिया है। बनाए गए पल पर झंडा लगाने के कार्य का केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। जिसके लिए उनके कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा है। कार्यक्रम न मिलने की स्थिति में ऑनलाइन लोकार्पण का प्रस्ताव है। जिला प्रशासन जेब्रा पार्क का नाम बदलने पर भी गंभीरता पूर्वक विचार कर रहा है। इसे किसी महापुरुष के नाम पर करने की योजना है।

शहर में पेंट माय होम अभियान जल्द प्रारंभ होगा। जो नगर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। मुख्य मार्ग को चौड़ा करने के दौरान सतरिख चौराहे पर लगी तोप हटाकर जेब्रा पार्क ले जाया जाएगा। जेब्रा पार्क को आकर्षक बनाने की दिशा में एमएलसी अवनीश सिंह की निधि से 200 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाए जाने के लिए फोन लगा दिया गया है। जिसका लॉकर पर जल्द ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा...,सत्येंद्र कुमार जिलाधिकारी बाराबंकी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर, खून से सना बांका लहराते हुए थाने पहुंचा हत्यारा पति, देखने वाले दहशत में

 

संबंधित समाचार