भारत बंद: मथुरा में किसान नेताओं ने जैसे ही किया टोल फ्री का ऐलान, पुलिस ने घेर कर किए नजरबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। मथुरा में इसका मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। किसान नेताओं ने मांट टोल प्लाजा को फ्री कराने का ऐलान किया, जिसके बाद पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद कर लिया।

मथुरा का मांट टोल फ्री कराने का ऐलान करने वाले किसानों को पुलिस ने घर में नजरबंद किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट रही। किसी भी किसान नेता को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने दोपहर 12:00 बजे से मांट टोल को फ्री करने का ऐलान किया था। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने संगठन से जुड़े पदाधिकारी को घर में ही नजर बंद कर लिया। किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। जगह-जगह चौराहों पर चेकिंग की जा रही है।

सीमावर्ती इलाकों में  विशेष चौकसी बरती जा रही है । पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल अध्यक्ष आगरा मंडल रामवीर सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान,जिला अध्यक्ष रामफल सिंह सुबेदार,  मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम, जिला उपाध्यक्ष सौनवीर सिंह, मंडल सचिव हरिपाल सिंह परिहार को उनके आवास/ कैंप कार्यालय पर नजरबंद कर लिया।

यह भी पढ़ें- मथुरा: सोने से बने सूर्य वाहन पर विराजमान हुए भगवान रंगनाथ, भक्तों ने उतारी आरती 

संबंधित समाचार