किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस, कृषि कानून हित में: नकवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। मीरगज के गांव हुरहुरी की बाजार में रविवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष गंगवार, राज्यमंत्री बलदेश सिंह औलख,विधायक डॉ. डीसी वर्मा सहित तमाम भाजपा नेता आए। इस दौरान मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा सरकार हित में कार्य कर रही है। कृषि …

बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। मीरगज के गांव हुरहुरी की बाजार में रविवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष गंगवार, राज्यमंत्री बलदेश सिंह औलख,विधायक डॉ. डीसी वर्मा सहित तमाम भाजपा नेता आए। इस दौरान मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा सरकार हित में कार्य कर रही है। कृषि कानून बनाकर किसानों के लिए बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस किसानों को भ्रमित करने में जुटी है।

किसान की खेती से अनजान कांग्रेस सिंडिकेट बिचौलियों का बाजार बचाने को बेचैन है। कांग्रेस झूठ के झाड़ से सच का पहाड़ छुपाने की कोशिश कर रही है। जो कभी कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिसे क से कृषि, ख से खेती का नही पता वो चले हैं किसानों के हितैषी बनने चले। वहीं, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक और आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून बन जाने से किसानों को अपने फसल के भंडारण और बिक्री की आजादी मिलेगी।

किसान खरीददार से सीधे जुड़ सकेंगे। जिससे किसानों को उनके उत्पाद की भरपूर कीमत मिल सके। प्रदेश सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा किसानों की पहुंच अत्याधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि उपकरण एवं उन्नत खाद-बीज तक होगी। किसानों को 3 दिन में भुगतान की गारंटी मिलेगी। किसान अपनी फसल का सौदा सिर्फ अपने ही नहीं बल्कि दूसरे राज्य के लाइसेंसी व्यापारियों के साथ भी कर सकते हैं।

संबंधित समाचार