हाथरस पहुंचे राज्यमंत्री असीम अरुण, लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस, अमृत विचार। शहर के गौशाला रोड पर शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री/समाज कल्याण विभाग राज्यमंत्री असीम अरुण ने हाथरस पहुंचकर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने के साथ लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया है। 

भाजपा के लोकसभा कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री/समाज कल्याण विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ ब्रज बहादुर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष, हाथरस प्रभारी डी.पी. भारती, हाथरस भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकन्दरा राऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राना के साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। हाथरस भाजपा कार्यालय उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने कार्यालय पर मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाई।

यह भी पढ़ें- आगरा: बदमाशों ने दो मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के साथ की ढाई लाख की लूट, वारदात CCTV में कैद

संबंधित समाचार