Bareilly News: प्रधानमंत्री मोदी का 19 फरवरी को हो सकता है चेंजओवर, तैयारियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संभल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिले में भी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री का 19 फरवरी को चेंज ओवर सिविल एयरपोर्ट पर होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। 

दरअसल, संभल में कल्कि धाम का शिलान्यास होना है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। पिछले दिनों तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भी संभल गए थे। हालांकि, अधिकारी चेंज ओवर को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप, शिकायत दर्ज कराई

संबंधित समाचार