शाहजहांपुर: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका...निकाह करने पर अड़ी, परिजन मनाने में जुटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किशोरी के घर में अकेली मां के अलावा भाई, पिता नेपाल में ईंट भट्ठा पर करते है काम

खुटार, अमृत विचार। पूरनपुर मार्ग पर स्थित एक गांव में रहने वाली किशोरी अपने पड़ोस में ही प्रेमी के घर पहुंच गई और निकाह की जिद पर अड़ी हुई है।

किशोरी के घर में सिर्फ उसकी मां और भाई हैं, जबकि पिता अन्य परिवार के सदस्य नेपाल में एक ईंट भट्टे पर काम करते हैं। तो वहीं, किशोर घर में अकेला है। उसके परिजन हरियाणा में काम करने गए है। इस मामले की खबर दोनों के परिजनों को दे दी गई है। लेकिन किशोरी अपनी मां की बात मानने को तैयार नहीं है और निकाह की जिद पर अड़ी है। गांव में इसकी चर्चा व्याप्त है।

क्षेत्र के एक गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी का पड़ोस के 17 वर्षीय किशोर के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक दूसरे से परिजनों से छुप कर मिलते रहते थे। दोनों ने एक साथ रहने को निकाह करने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार रात को किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। रात भर वहीं रही।

शुक्रवार सुबह किशोरी की मां को इस बात की खबर हुई तो उसे लेने किशोर के घर पहुंच गई। लेकिन किशोरी ने घर जाने से मना कर किशोर के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और उसी के साथ निकाह करने की बात कही। इस मामले की भनक गांव वालों को लग गई। आसपड़ोस के लोग भी किशोर के घर पहुंच गए और दोनों को समझाते रहे। इसके बावजूद कोई बात नहीं बनी।

किशोरी के नेपाल में काम कर रहे परिजनों और हरियाणा में मजदूरी करने गए किशोर के परिवार के लोगों को सूचना दी गई। हालांकि किशोरी शुक्रवार शाम तक किशोर के घर पर मौजूद रही। इधर, इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। इस बात की गांव में चर्चा व्याप्त है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 11 केंद्रों पर आज से होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार