रायबरेली में एनडीपीएस का आरोपी न्यायालय से फरार, तलाश में जुटी पुलिस
रायबरेली, अमृत विचार। दीवानी कचहरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद भी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर न्यायालय लाया गया एक आरोपी भाग निकला। न्यायालय से आरोपी के फरार होने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दीवानी कचहरी से आरोपी के फरार होने से वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होना लाजिमी है।
अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में थाना क्षेत्र के गुलाब शाह का पुरवा निवासी नदीम पुत्र शाकिर को जिला जेल से दीवानी न्यायलय लाया गया था। जहां से वह चकमा देकर फरार हो गया। कैदी एनडीपीएस के मामले में एक साल से जिला कारागार में बन्द है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। सीसी फुटेज देखा जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। जेल प्रशासन की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -हरदोई में CBI की रेड, रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को साथ ले गई टीम
