Etawah Accident: खंती में गिरी बस... हादसे के बाद यात्रियों में मची चीख-पुकार, तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में खंती में गिरी बस

इटावा, अमृत विचार। बढ़पुरा थानाक्षेत्र के बाह उदी मार्ग पर स्थित ग्राम मदायन मोड के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ईट भरे ट्रैक्टर ट्राली के कट लगने से तिलक समारोह कार्यक्रम में जा रही स्लीपर बस खंती में जा गिरी। हादसे में बस में सवार दो दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों व बढ़पुरा थाना पुलिस और पछांयगाव पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि बस भिंड से जनपद आगरा के बाह जरार जा रही तिलक समारोह कार्यक्रम में जा रही थी। बस में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। जानकारी पाकर घटनास्थल पर  जिलाधिकारी, एसएसपी घायलों को देखने के लिए सीएचसी पहुंचे।

ये भी पढ़ें- Ganga Barrage Accident: बैराज में फिर सामने आई रफ्तार की मार… कार ने साइकिलिंग कर रहे वृद्ध को रौंदा, मौत

संबंधित समाचार