Ganga Barrage Accident: बैराज में फिर सामने आई रफ्तार की मार… कार ने साइकिलिंग कर रहे दवा कारोबारी को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर के गंगा बैराज में हादसा होने से वृद्ध की मौत

कानपुर, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र के गंगा बैराज में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिलिंग कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आनन-फानन में पुलिस के लोग उन्हें रीजेंसी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने कार चला रहे दो नाबालिगों को हिरासत में लिया।

सिविल लाइंस ग्रीनपार्क स्टेडियम के पीछे स्थित गुजरात अपार्टमेंट के रहने वाले 62 वर्षीय वृद्ध निकेश तलाटी दवा कारोबारी थे। रोज की तरह शनिवार सुबह गंगा बैराज में साइकिलिंग करने के लिए गए थे। अभी वह गंगा बैराज पहुंचे ही थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार साइकिल में टक्कर मारते हुए दीवार से जा भिड़ी। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

Ganga Barrage Accident 1

जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, गाड़ी चला रहे दोनों नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हादसे वाली ब्लैक कलर की कार में अधिवक्ता लिखा हुआ है। गंगा बैराज में अक्सर हादसे होने के बाद दो थानों की पुलिस चेकिंग नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: शादी समारोह के दौरान गेस्ट हाउस लगी आग, दमकल ने पाया काबू... लोगों को बचाने गई भीड़ पर लगा लूट का आरोप...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद
गैस, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह को लेकर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी को लेकर निर्देश, पूरे प्रदेश में छापेमारी