Bareilly News: दवा लेने गए शख्स का नदी में उतराता मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो दिन पहले घर से दवा लेने की बात कहकर गए शख्स का लोगों ने नदी में उतराता शव देखा। तुरंत ही लोगों ने इसकी जानकारी परिवार को दी, जब परिवार को इसका पता चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। 

थाना भमोरा के गांव चांडपुर नवदिया निवासी 45 वर्षीय राम अवतार के बेटे प्रमोद ने बताया उसके पिता दो दिन पहले दवाई लेने की बात कह कर घर से गए थे। जब घर नहीं पहुंचे तो आसपास क्षेत्र में उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह सरदार नगर गांव के पास नदी में उनका शव राहगीरों ने तैरता हुआ देखा तो इसकी जानकारी गांव वालों को दी। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नदी से निकाला तो शव की शिनाख्त राम अवतार के रूप में हुई। 

राम अवतार की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नन्ही देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे ने बताया कि वह बीमार चल रहे थे शराब पीने के आदी थे। वह नदी के पास शौच करने गए होंगे। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। कुछ ही दूर उनकी साइकिल पड़ी मिली। मृतक साइकिल रिपेयरिंग का काम करके अपने घर का पालन पोषण करता था। परिवार में उसके चार बेटे और तीन बेटी हैं।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा, साल्वर गिरोह पर एसटीएफ की नजर

 

संबंधित समाचार