Auraiya: भीषण जाम के चलते बंद न हो सकी रेलवे क्रासिंग; 40 मिनटों तक आउटर पर ही खड़ी रही महानंदा एक्सप्रेस...
पुलिस परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र फंसे जाम में
औरैया, अमृत विचार। अछल्दा कस्बा से निकली रेलवे लाईन की क्रासिंग संख्या 13-बी पर शनिवार दोपहर क्रासिंग के दोनों तरफ फफूंद बिधूना मार्ग पर लम्बा जाम लग गया। रेलवे क्रासिंग खुलने के बाद वाहनों की दोनों तरफ से कतारों के चलते रेलवे क्रासिंग बन्द नहीं हो सकी।
.jpg)
इसके चलते डाउन लाईन के आउटर पर 15484 महानन्दा एक्सप्रेस को रोक दिया गया। वहीं अप रेलवे लाईन के आउटर पर मालगाड़ी को रोक दिया गया। आरपीएफ एवं थाना पुलिस ने किसी तरह से रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों को रोका। लगभग 40 मिनट बाद रेलवे क्रासिंग को बन्द किया गया।
इसके बाद महानन्दा एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका। इसके बाद रेलवे क्रासिंग को दोबारा खोला गया। क्रासिंग से वाहनों को निकालने के बाद करीब आधा घण्टा बाद रेलवे क्रासिंग को बंद किया गया। जाम के चलते जहाँ पुलिस परीक्षा में सम्मलित होने जा रहे अभ्यर्थियों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
