Kanpur Dehat: संदिग्ध हालत में अधेड़ का घर में फंदे पर लटकता मिला शव... जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में संदिग्ध हालत में अधेड़ का घर में फंदे पर लटकता मिला शव

कानपुर देहात, अमृत विचार। रसूलाबाद थानाक्षेत्र के विकास नगर में अधेड़ का संदिग्ध हालात में शव घर के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

रसूलाबाद कस्बा के विकास नगर निवासी रमाकांत बाजपेयी (55) का संदिग्ध हालात में शनिवार को घर के अंदर फंदे पर शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को जाकारी दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। 

मृतक की पत्नी रानी ने बताया कि वह अपनी बहू के शास्त्री नगर स्थित अपने दूसरे मकान में थी। उनका बेटा रामजी व उसकी पत्नी अंजली दिल्ली में नौकरी करते हैं। उसके पति रमाकांत बाजपेयी विकास नगर स्थित मकान पर अकेले थे। करीब दो दिन तक घर का गेट न खुलने पर उन्हें शंका हुई तो शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दी। जब गेट तोड़कर अंदर जाकर देखा तो पति का शव फंदे पर लटकता मिला। 

परिजनों ने बताया कि मृतक ने करीब एक हफ्ते पूर्व अपने भतीजे दीपक के साथ चाय की दुकान खोली थी। मृतक के छोटे बेटे श्याम जी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। घटना पर मृतक की पत्नी रानी, बेटा रामजी, पुत्रवधु अंजली, पूजा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। 

थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- UP Police: सनी लियोनी भी अब पुलिस में जाएंगी... सोशल मीडिया में वायरल एक प्रवेश पत्र से लोगों में मची खलबली, देखें- Admit Card

संबंधित समाचार