बरेली: जंक्शन पर SSE-LT का घेराव कर NRMU की जबर्दस्त नारेबाजी, ट्रांसफर की मांग
बरेली, अमृत विचार। बरेली रेलवे जंक्शन पर आज नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और द्वेष भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए सीनियर सेक्शन इजीनियर ट्रेन लाउटिंग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक एसएसई-टीएल प्रवीन कुमार गुप्ता को उनके कार्यालय में घेरे रहे। वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टारगेट नीति के तहत एसएसई-टीएल प्रवीन कुमार गुप्ता ने उनके एक साथी कर्मचारी राहुल शर्मा का योगनगरी ऋषिकेश ट्रांसफर कर दिया है।
इसके साथ ही एसएसई-टीएल की तरफ से अन्य कर्मचारियों की लगातार रेल प्रशासन से शिकायत कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसके संबंध में कर्मचारियों की तरफ से सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को शिकायत देकर एसएसई एलटी के ट्रांसफर और राहुल शर्मा की वापसी की मांग की गई है। वहीं इस मुद्दे पर एसएसई एलटी प्रवीन कुमार गुप्ता ने कुछ भी बोलने से ही इनकार कर दिया है।
ये भी पढे- बरेली: आंवला पुलिस ने पकड़े आठ,फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पकड़े तीन आटो लिफ्टर
