मुरादाबाद: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में वृद्ध नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने वृद्ध को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में वृद्ध नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने वृद्ध को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुरा की है। गांव निवासी नौरंग सिंह किसान थे। बताते हैं कि अविवाहित होने के कारण वह अपने भतीजे रोहिताश सिंह के साथ रहते थे। रोहिताश भी खेती-किसानी करता है। काफी समय पहले रोहिताश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। चयन होने के बाद किश्त मिली तो उसने मकान का निर्माण कराना शुरू कर दिया। अभी कुछ दिन पहले ही लिंटर पड़ा था। मकान के सामने एक छज्जा निकाला गया था।

रविवार की सुबह नौरंग सिंह छज्जे में लगी बल्लियां हटा रहे थे। अचानक छज्जा भरभराकर उन पर गिर गया। हादसे में वह मलबे के नीचे दब गए। परिजनों ने जब नजारा देखा तो उनकी चीख निकल गई। आनन-फानन में मलबे को हटाया लेकिन नौरंग सिंह की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार