Banda News: मां ने अपनी ही बच्ची के साथ किया ऐसा काम... नजारा देखकर सिहर उठे लोग, जुबां से निकली ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में नवजात शिशु को कुत्तों ने नोच-नोचकर कर खाया

बांदा, अमृत विचार। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। जहां एक नवजात शिशु को किसी ने डस्टबिन में फेंक दिया। डस्टबिन में नवजात को देख कुत्तों उसे नोच-नोचकर खा रहे थे। कुत्तों ने नवजात के शव को नोच-नोच कर क्षत-विक्षत कर डाला। लोगों ने यह देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर तहसीलदार, लेखपाल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरी ओर मोहल्ले के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे। साथ ही निर्दयी मां को भी लोग कोस रहे। पूरा मामला बबेरू के सिंगरौर आवासीय इंटर कालेज औगासी रोड़ गेट के पास का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Banda: श्रद्धा निगम की आत्मकथा ‘जिंदगी की खिड़कियां’ ने विश्व पुस्तक मेला में मचाया धमाल... दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ लोकार्पण

संबंधित समाचार