हरदोई; दूसरी मंजिल पर छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में एक 16 वर्षीया इण्टर की छात्रा ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लोकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। 

वहीं इस पूरे मामले में मृतक छात्रा के घर वाले कुछ भी बताने से इंकार कर रहें हैं। बताया गया है कि सुरसा थाने के रामनरेश वर्मा की 16 वर्षीयी बेटी नेहा वर्मा अपनी तीन बहनों में छोटी थी। वह इण्टर की पढ़ाई कर रही थी। नेहा ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस उसके परिजनों कुछ नहीं बोल रहे हैं। 

नेहा ने शनिवार की दोपहर को अपने मकान की दूसरी मंज़िल पर पड़ी टीन शेड के नीचे अपने दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही वहां कोहराम मच गया। घर वाले फिलहाल कुछ भी नहीं बता रहें हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि नेहा मानसिक तौर पर बीमार रहा करती थी। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बसपा के लिए विपक्षी गठबंधन के दरवाजे 'खुले' हैं, अब मायावती को करना है तय, बोली कांग्रेस

 

संबंधित समाचार