Kanpur: आरटीई के हजारों आवेदन प्राप्त हुए; निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए लगेगी लॉटरी, इतनी सीटों पर मिलेगा प्रवेश...जानें...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


कानपुर, अमृत विचार। आरटीई के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 से शुरू होने वाले सत्यापन कार्य के लिए 11 हजार से अधिक आवेदन अब तक विभाग पहुंचे हैं। इनमें लगभग 6 हजार आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन कार्य के लिए विभाग में टीमें बन गईं हैं। इनमें खंड शिक्षा अधिकारियों को शामिल किया गया है।

अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत पहले चरण में लगभग चार हजार सीटों के लिए आवेदनों को परखा जाएगा। इसके लिए 26 को लॉटरी निकाली जाएगी। इससे पहले 19 से 25 तक सत्यापन कार्य चलेगा। निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश 6 मार्च से होंगे। उधर याजना के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए इस बार प्रशासन ने भी सक्ष्ती दिखाई है। 

प्रशासन की ओर से प्रवेश के दौरान स्कूलों की मनमानी की शिकायतों पर एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। आरटीई पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस बार प्रवेश के पहले दिन से ही सभी स्कूलों पर नजर रखी जाएगी। अभिभावकों की ओर से शिकायत करने पर तुरंत ही स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों पर नजर रखने के लिए विभागीय टीम का भी गठन किया गया है। 

7700 सीटों पर होंगे प्रवेश 

जिले में इस बार 77 सौ निजी स्कूलों पर लाभार्थियों का प्रवेश कराया जाएगा। पिछले शैक्षणिक सत्र में 1250 प्रवेश छात्रों के कम हुए थे। लक्ष्य न पूरा कर पाने की वजह बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों की ओर से मनपसंद स्कूलों में प्रवेश न मिलना बताया गया। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लाभार्थियों को प्रवेश दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur Metro कार्य में रोड़ा बने एक दर्जन मकान... विभाग की ओर से लगातार नोटिसें हो रहीं जारी, जाने को तैयार नहीं लोग

संबंधित समाचार