अयोध्या: उच्चतर शिक्षा के तहत अवध विश्वविद्यालय को मिला 100 करोड़ का अनुदान, इन कार्यों में होगा इस्तेमाल...
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 100 करोड़ का अनुदान मिला है। उत्तर प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों को मिलने वाले अनुदान में अवध विश्वविद्यालय का क्रम में पहला स्थान है।
धनराशि मल्टी डिसप्लेनरी एजुकेशन रिचर्स यूनिवर्सिटी योजना के तहत प्रदान की गई है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 100 करोड़ की धनराशि विश्वविद्यालय के इंफ्रास्टक्चर, डेवलपमेंट, रिनोवेशन, रिसर्च व विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम सहित अन्य अकादमिक कार्यों के लिए इस्तेमाल की जायेगी।
कुलसचिव डाॅ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि कुलपति के नेतृत्व में यह अनुदान विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ। इस अनुदान को प्राप्त करने के लिए आईक्यूएसी प्रकोष्ठ की ओर से प्रस्ताव तैयार किए गए और उसे सबमिट किया गया।आईक्यूएसी के समन्वयक डाॅ पी के द्विवेदी ने बताया कि कुलपति के सार्थक प्रयास से विश्वविद्यालय को यह अनुदान प्राप्त हुआ।
यह भी पढे़ं: यूपी में सपा को लग रहे एक के बाद एक झटके!, स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब इस मुस्लिम नेता ने भी छोड़ा पार्टी का साथ!
