वर्दी मिली तो पीड़ितों को दिलाएंगे न्याय, बदलेंगे पुलिस की छवि, परीक्षा के बाद बोले UP Police अभ्यर्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध मुख्यालय कहां है। जीएसटी का तात्पर्य क्या है। नोटबंदी में किस मूल्य की मुद्रा को चलन से बाहर कर दिया गया था। इस तरह के कई रोचक प्रश्न पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा में पूछे गए थे। बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि वर्दी मिली तो पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाएंगे और समाज में फैले पुलिस की नाकारात्मक छवि बदलेंगे। 

जंजीरादास इंटर कॉलेज हनुमानगंज भदैंया से परीक्षा देकर बाहर निकल रही नेहा मिश्रा ने कहा कि यदि पुलिस में भर्ती हो गए तो पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाएंगे। हर्ष महिला महाविद्यालय बल्दीराय से परीक्षा देकर निकली अन्नू दुबे ने कहा कि प्रश्न पत्र सरल था। साइबर क्राइम व जीएसटी से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे गए थे। वहीं, कादीपुर में एक परीक्षा केंद्र से बाहर निकली साक्षी दुबे ने कहा कि पुलिस में भर्ती हो गए तो नाकारात्मक छवि बदलने की कोशिश करेंगे।

cats6

लगातार भ्रमणशील रहे डीएम व एसपीः जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने परीक्षा केन्द्रों में बनाये गये कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में लगे स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा गया कि उक्त परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं नकल विहीन कराने के साथ-साथ सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर शांन्ति व्यवस्था बनायें रखें।

पूरे जनपद स्तर पर पुलिस लाइन में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया था। डीएम एसपी लगतार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। डीएम एसपी ने बताया कि दो दिनों की परीक्षा शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न हो गई है। जिले में किसी तरह की कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 

90 फीसदी बच्चों ने किया परीक्षा में प्रतिभाग 

पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन रविवार को प्रथम पाली में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 16,752 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 15,144 रही। अनुपस्थित परीक्षार्थी 1,608 रही। द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 16,752 के सापेक्ष 14,655 उपस्थित रहे। अनुपस्थित अभ्यर्थी 2097 रहे। जनपद में 90.68 प्रतिशत परीक्षार्थियों द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग किया गया।   

संबंधित समाचार