प्रयागराज: कोलकता ले जाये जा रहे बेशकीमती कछुए बरामद, तस्करी में महिला समेत दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। जीआरपी पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा है। इनके पास से 204 कछुओं को बरामद किया गया है, जिन्हें तस्करी कर कोलकाता ले जाया जा रहा था। इन बेशकीमती कछुओं को फाफामऊ इलाके से पकड़ा गया था और उन्हें कोलकाता बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन उनको छिवकी में पकड़ लिया गया। 

पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज अष्टभुजा प्रसाद सिंह द्वारा स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनो में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी, अवैध तस्करी के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्राधिकारी रेलवे सुनीता सिंह के पर्यवेक्षण मे जीआरपी चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिह ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन छिवकी के प्लेटफार्म संख्या दो के हावड़ा की ओर अंतिम छोर के पास गश्त पर थे। उसी दौरान एक महिला और एक पुरुष बोरों में कुछ ले जाते दिखाई पड़े। शक होने पर बोरे को खुलवाकर देखा गया तो उसमे कछुए भरे थे। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

18 - 2024-02-18T210023.110

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सन्दीप कुमार पुत्र कल्लू एवं कुसुम पत्नी अजय निवासी महेभुआ दुर्गापुर थाना कोतवाली देहात, जिला सुल्तानपुर बताया। जीआरपी के अनुसार उनके कब्जे से 10 बोरे मे कुल 204 अदद वन्य जीव (कछुआ) बरामद हुआ। उन्हें वन विभाग के अधिका रियों को सुपुर्द किया गया। बताया जाता है कि उन कछुओं को फाफामऊ इलाके से पकड़ा गया था। यहां से उन्हें कोलकाता बेचने के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें -Video: बहराइच में रील बनाने के चक्कर के कई पलटे खाकर उल्टी हो गई कार, चार किशोर घायल

संबंधित समाचार