Rajveer murder case: पुलिस को मिला सुराग, चौकाने वाला हो सकता है खुलासा
शाहजहांपुर, अमृत विचार: परौर क्षेत्र में राजवीर सिंह हत्या कांड में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगी है। पुलिस को घटना के कुछ क्लू मिले हैं और शक की सुई राजवीर के करीबी के ईर्द-गिर्द घूम रही है। घटना का जल्द खुलासा होगा। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
बता दे कि बदायूं जिले के कस्बा बिसोली के मोहल्ला शिव कालोनी निवासी 37 वर्षीय राजवीर सिंह परौर थाना क्षेत्र के गांव तालिकापुर में स्थित ससुराल में पत्नी सोनी व दो बेटे दिव्यांश तथा सूर्याश के साथ पांच साल से रहते थे। वह ससुराल में रहकर खेती देखते थे और साथ ही बैंक से लोन कराने का काम भी करते थे। उनका साला सुनील कुमार जलालाबाद में मोहल्ला याकूबपुर में रहता है।
राजवीर सिंह शुक्रवार को किसी कार्य से अपने घर बिसौली गया था। वह रात में साढ़े दस बजे तालिकापुर गांव लौटा था। कार से उतकर वह दरवाजे पर पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। उसको तीन गोली लगी थी। घायल राजवीर सिंह को जिला अस्पताल लाया गया था। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
मृतक राजवीर सिंह के पिता मुलायम सिंह निवासी बिसौली जिला बदायूं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि उसका बेटा राजवीर बिसौली से तालिकापुर गया था और उसकी अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने कुडरिया गांव के दो लोगों से पूछताछ की और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगायी गई है।
टीमें अपने स्थर से घटना के खुलासे के लिए जुटी हुई है। टीम को घटना के कुछ क्लू मिले हैं। पुलिस और साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस के शक की सुई करीबी के ईर्दगिर्द घूम रही है। घटना का खुलासा चौकाने वाला होगा। परौर एसओ सोनी शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता मुलायम सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और घटना का शीघ्र खुलासा होगा।
उठ रहे कई सवाल
पुलिस ने मृतक राजवीर सिंह के मोबाइल को कब्जे में लिया है। पुलिस मोबाइल की काल डिटले निकलवाएगी। जबकि राजवीर सिंह की गांव में किसी से रंजिश नहीं थी। उसका गांव में किसी से झगड़ा तक नहीं हुआ था। जिसके चलते सवाल उठ रहा है कि राजवीर की हत्या क्यों की गई और हत्या करने वाले कौन हैं। हत्यारे अगर बदायूं से लगते तो रास्ते में मौका काफी मिला था। सवाल यह है कि घर पर आकर क्यों मारते। उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। जबकि किसी ने हत्यारों को देखा नहीं है। परिजन भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
राजवीर हत्याकांड में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगी है। घटना के कुछ क्लू मिले हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना का शीघ्र खुलासा होगा--- अशोक कुमार मीणा, एसपी।
यह भी पढ़ें- Shahjahanpur News: नगर निगम के शौचालय दुर्दशा का शिकार, बदबू कर रही बेहाल
