Meerut News: पेड़ पर रस्सी से लटका मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेरठ। लावड़-जमालपुर मार्ग पर स्थित एक बाग में एक युवक का शव पेड़ पर रस्सी से लटका मिला है। वहीं युवक की पहचान जयकिशन के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें मेरठ के लावड़-जमालपुर मार्ग स्थित एक बाग में आज सुबह जमालपुर गांव निवासी जयकिशन जाटव 35 वर्षीय पुत्र धनपत का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

परिजनों के मुताबिक जयकिशन शनिवार को हापुड़ स्थित एक अस्पताल में रिश्तेदार को अस्पताल से छुट्टी दिलाने गया था। वहां से लौटकर आने के बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों उसकी काफी तलाश की और फोन किए, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं।

वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढे़ं- Meerut News: आमने सामने से तेज रफ्तार दो बाइकों की भिंड़त, दो सगे भाइयों की मौत

 

संबंधित समाचार