चीन में शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना

 चीन में शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना

बीजिंग। चीन में सोमवार को शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्टजारी किया गया। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है।

Image

केंद्र के अनुसार सोमवार से गुरुवार तक चीन के अधिकांश हिस्सों में तापमान में आठ से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

Image

 हुनान प्रांत, गुइज़हौ प्रांत और पूर्वोत्तर चीन के कुछ हिस्सों में तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरने के आसार हैं। केंद्र ने लोगों से ठंड के मौसम के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है और फसलों तथा जलीय उत्पादों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का आह्वान किया है। 

ये भी पढ़ें:- US : अमेरिका के मिनेसोटा में गोलीबारी, तीन पुलिस अधिकारियों सहित चार की मौत