Video:  भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची अमेठी, राहुल गांधी करेंगे जनता से संवाद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज प्रतापगढ़ होते हुए उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची है। अपने गढ़ अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी से शिकस्त मिलने के बाद राहुल यात्रा के जरिये अपनी पैठ बनाने की कोशिश में हैं।

राहुल गांधी की अमेठी में स्वागत की भव्य तैयारियां की गई है। उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ इकठ्ठा है। दूसरी ओर भाजपा सांसद स्मृति ईरानी भी अमेठी पहुंच चुकी है। आज क्षेत्र में उनका जनसंवाद कार्यक्रम चल रहा है। सोमवार को राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में ही रहेंगे और रात भी यहीं व्यतीत करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अमेठी पहुंंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा मजदूरों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। राहुल अपनी यात्रा के जरिए लोगों को साधने की कोशिश में लगे हुए हैं खासकर की युवाओं और महिलाओं को। इस यात्रा में वह महंगाई, युवाओं को रोजगार और किसानों के मुद्दे के जरिए अपना मत मजबूत करने में जुटे हुए हैं। यात्रा में नेता जयराम रमेश भी शामिल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी शुरू, करोड़ों की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

संबंधित समाचार