बाराबंकी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी शुरू, करोड़ों की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धरातल पर उतरीं 11 हजार 926 करोड़ की 214 परियोजनाएं, प्रधानमंत्री के संबोधन से सीधे जुड़े उद्यमी

बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी प्रारंभ हुई। इस सेरेमनी में 11हजार 926 करोड़ की 214 परियोजनाएं के शुभारंभ की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान उद्यमी सीधे प्रधानमंत्री के संबोधन से जुड़े और लाइव प्रसारण देखा।

उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए आइआइए के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि बाराबंकी में जिन उद्यमियों ने भी निवेश की इच्छा जताई। कौन है किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। इस जिले की ओर निवेदक इसलिए भी आकर्षित हुए क्योंकि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक है। किसी भी उद्यमी को अवैध वसूली का शिकार नहीं होना पड़ा। यही कारण है की 214 इकाइयां स्थापित होने जा रही है। जिसमें 63 मध्यम, 40 छोटी और 111 सूक्ष्म उद्योग शामिल हैं। जिससे एक लाख लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। 11926 करोड़ का निवेश हुआ है।
 
जिले में मेडिकल की डिवाइस लगाने जा रहे उद्यमी डॉक्टर प्रताप ने कहां की है ऐसे उपयोग की स्थापना करने जा रहे हैं। जिसका देश में अभी तक कहीं भी उत्पादन नहीं हो रहा था। हम अभी तक इस मामले में विदेशों पर निर्भर थे। 4 महीने पहले हमने इस पर ट्रायल शुरू कर दिया है। समारोह को आई आइए के सचिव विधु गुप्ता,  जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह अग्निशमन अधिकारी पीसी गौतम, ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें -GBC-4: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर केशव कुमार अग्रवाल ने दीं शुभकामनायें, कहा- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन देश के लिए बड़ी उपलब्धि

संबंधित समाचार