UP Police Exam: पेपर लीक होने पर विरोध में उतरे परीक्षार्थी... पुलिस के आते ही मची भगदड़, फिर हुआ ये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में परीक्षा का पेपर लीक होने पर विरोध में उतरे परीक्षार्थी

इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्रान्तर्गत नगर के मुहल्ला बाजपेई नगर से सोमवार की दोपहर  आधा सैकड़ा से अधिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के परीक्षार्थियों का हुजूम जुलूस उमड़ पड़ा।

सभी ने रेलवे लाइन किनारे सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मोतीगंज रेलवे क्रॉसिंग के निकट जैसे ही पहुंचा, इसी बीच पुलिस प्रशासन को परीक्षार्थियों द्वारा निकाले जा रहे जुलूस की भनक लग गई। 

Etawah (22

जिस पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिस पर पुलिस को आता देख विरोध प्रदर्शन कर रहे परीक्षार्थियों में भगदड़ मच गई और कुछ परीक्षार्थी जुलूस छोडकर मौके से फरार हो गए। 

जबकि दो दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों को समझा बुझाकर पिंक बूथ कस्बा पुलिस चौकी ले आई। जहाँ से पुलिस ने सभी परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर भरथना कोतवाली पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat: खेल-खेल में तीन वर्षीय मासूम बच्चा तालाब में डूबा... 48 घंटे गोताखोर तलाशते रहे, शव देखकर परिजन हुए बेहाल

संबंधित समाचार