Kanpur Dehat: खेल-खेल में तीन वर्षीय मासूम बच्चा तालाब में डूबा... 48 घंटे गोताखोर तलाशते रहे, शव देखकर परिजन हुए बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत


कानपुर देहात, अमृत विचार। नहरीबरी में खेलते समय गायब हुए मासूम का शव तीसरे दिन तालाब के पास बने एक पानी के गड्ढे मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर छानबीन की। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रास्तपुर गांव के मजरा नहरीबरी जोगीडेरा में झपटानाथ का ढाई वर्षीय पुत्र अमित शनिवार को खेलते समय अचानक गायब हो गया था।

परिजनों ने आस-पड़ोस में उसकी तलाश की थी। लेकिन मासूम का कहीं पता नहीं चल सका था। परिजनों ने मासूम के तालाब में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार को पंपिंग सेट लगाकर तालाब का पानी निकलवाया था। लेकिन पता नहीं चल सका था। तालाब में मासूम के न मिलने पर आसपास तलाश की गई तो तो मासूम का शव बेरी के पेड़ से करीब पचास मीटर दूर तालाब किनारे एक गड्ढे में पड़ा मिला।

जानकारी पर मासूम की मां निशा, पिता झपटानाथ आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाघपुर चौकी प्रभारी कालीचरण ने शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया की खेलते समय बच्चे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत की संभावना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चल सकेगा।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

शनिवार की शाम को डूबे मासूम का शव तीसरे दिन सोमवार को तालब के पास बने एक पानी के गड्ढे में मिला। जिसको लेकर ग्रामीणों में चर्चाएं रही कि गड्ढे में पानी ज्यादा पानी भी नहीं भरा था और डूबने के बाद शव उतराकर ऊपर क्यों नहीं आया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। जिसका पुलिस भी इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: मछली पकड़ने का शौक कही ले न ले जान... अधेड़ का नहीं लगा कोई सुराग, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार