Farrukhabad News: मछली पकड़ने का शौक कही ले न ले जान...अधेड़ का नहीं लगा कोई सुराग, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में मछली पकड़ने के दौरान अधेड़ लापता हो गया

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अमृतपुर थानाक्षेत्र में मछली पकड़ने गया अधेड़ ला पता हो गया। घटनास्थल के पास से ही उसके कपड़े पड़े मिल। थाना प्रभारी ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की।

अमृतपुर थानाक्षेत्र के ग्राम परतापुर कला में पिछले 10 वर्ष से रह रहे अधेड़ बुलाकी (50) पुत्र कालिका निवासी ग्राम बेलसर हिलन थाना पचदेवरा जनपद हरदोई रिश्ते की बुआ के यहां आकर रहने लगा था। अधेड़ मछली पकड़ने का शौकीन था। शनिवार की शाम को अपना जाल और  ट्यूब लेकर सोता नाला में मछली पकड़ने गया था।

नाला के किनारे उसने अपना शाल और  गमछा, पजामी जूता रख दिए। जब वह शाम घर नही पहुंचा तो रिश्तेदारों ने उसके  गायब होने की सूचना थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी को दी, 18 फरवरी को रिश्तेदार हेमराज द्वारा सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। थानाप्रभारी मीनेश पचौरी व नायब तहसीलदार अतुल कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोर लगातार अधेड़ की तलाश में जुटे हुए है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: महिला का ब्लड ग्रुप निगेटिव व पति का पॉजिटिव हो तो रहें सावधान, बच्चे की जान को हो सकता है खतरा...करें ये काम...

संबंधित समाचार