अहीर रेजीमेंट जन जागरूकता साइकिल यात्रा का सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर समापन, इन जिलों से होकर पहुंची इटावा

दिल्ली से शुरू हुई यात्रा इटावा में हुई समापन।

अहीर रेजीमेंट जन जागरूकता साइकिल यात्रा का सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर समापन, इन जिलों से होकर पहुंची इटावा

इटावा, अमृत विचार। अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर 11 फरवरी से दिल्ली से शुरू हुई साइकिल यात्रा को सैफई में नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर समापन किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व यादव परिषद अवधेश यादव के नेतृत्व मे राजघाट दिल्ली से शुरू हुई अहीर रेजीमेंट जन जागरूकता साइकिल यात्रा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा,एटा, फिरोजाबाद मैनपुरी होकर रविवार को सैफई मेला ग्राउंड में बने नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर समापन किया गया। 

विश्व यादव परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा आज तक जितने भी युद्ध हुए हैं। उनमे यदुवंशियों नें बढ़-चढ़कर वीरता का परिचय दिया। वर्षो से यादव परिवार अहीर रेजिमेंट के लिए लड़ता आ रहा हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक अहीर रेजीमेंट यादवों की नहीं बनाई है।

देश के अंदर जाति के नाम पर धर्म के नाम पर क्षेत्र के नाम पर अहीर रेजीमेंट बने हुए हैं। लेकिन अहीरों की बात होती है तो सरकार आंख कान दोनों बंद कर लेती है। हम लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं किसान पुत्र को नमन करते हुए दिल्ली से 11 फरवरी को इस यात्रा को शुरू करके धरतीपुत्र के यहां समापन किया है और यह संकल्प लिया कि हम लोग रेजिमेंट गठन कराने की मांग को लेकर चैन से नही बैठेंगे। 

जब तक तन मे जान रहेगी अहीर रेजिमेंट की माँग जारी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष सुशील यादव उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला पिंकी यादव, उत्तर प्रदेश सिकेरा राष्ट्रीय प्रभारी सुभाष यादव, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, क्रांतिकारी समस्त विश्व यादव परिषद संगठन मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: दो पत्नियों के जीवन से खिलवाड़ कर तीसरी पत्नी से भी रचाई शादी... धोखेबाज पति के कारनामों से पुलिस भी हैरान