Auraiya: काजल ने 228वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन, 19 वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक जूनियर एथलेटिक मीट अहमदाबाद में हुई आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में 19 वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक जूनियर एथलेटिक मीट अहमदाबाद में हुई आयोजित

 एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा गुजरात यूनिवर्सिटी स्टेडियम अहमदाबाद गुजरात में आयोजित तीन दिवसीय 19वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक जूनियर एथलेटिक मीट का 16 फरवरी से 18  फरवरी तक आयोजित की गई थी। 

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कस्बा रामगढ़ के शंकरपुर गांव निवासी काजल पुत्री अखिलेश ने ऑल ओवर इंडिया में वीं 228 वीं रैंक हासिल की जनपद औरैया के जिला एथलेटिक संघ सचिव आर.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले से छह कुल खिलाड़ियों का चयन कर गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व किया।

Kajal Auraiya 1

जिसमें काजल शाक्य ने अंडर 14 वर्ग में एथलेटिक्स इवेंट के ट्रायथलॉन 60 मीटर दौड़  11.24  सेकेंड 141 अंक ,लम्बी कूद 2.34  मीटर में 468 अंक, 600 मीटर दौड़  2.22.48 मिनट में 205 अंक इस प्रकार कुल 814 अंक पाकर  228 वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

वहीं साजन बाबू ने  शॉट पुट में , वेद चौहान निशांत ,भानु प्रताप ,मांडवी सिंह सभी ने प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता में 8000 से अधिक एथलीटन ने भाग लिया। यह चैंपियनशिप एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया। 

इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं को देखकर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना हॉस्टल आदि की सुविधा करना जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कोच की देखरेख में प्रतिभा को निखारना है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: मिड डे मील का खाना खाने के बाद अचानक 15 बच्चों की बिगड़ी हालत... कांशीराम अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार