लखनऊ: छात्रनेता अनिल दुबे समेत सैकड़ों छात्रों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रनेता अनिल दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र नेताओं और छात्रों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर छात्र नेता अनिल दुबे ने कहा कि वह राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के संदेशों को …

लखनऊ। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रनेता अनिल दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र नेताओं और छात्रों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर छात्र नेता अनिल दुबे ने कहा कि वह राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के संदेशों को पूर्वांचल के गांव-गांव तक ले जाएंगे। सदस्यता लेने वालों में आदित्य शुक्ला, रवि दुबे , प्रणव जयसवाल, गोलू पांडेय, विनय तिवारी, प्रभात दुबे, गौतम यादव, रिशु दुबे आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

संबंधित समाचार