Shahjahanpur News: खातों को सीज करने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, आयकर कार्यालय का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन

Shahjahanpur News: खातों को सीज करने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, आयकर कार्यालय का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन

शाहजहांपुर, अमृत विचार। आयकर विभाग द्वारा खाते सीज करने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में बरेली मोड़ स्थित आयकर कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अप्रत्यक्ष रूप से खातों के लेनदेन को रोककर यात्रा को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है लेकिन बीजेपी की यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जहां लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है, वही बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग करके लड़ाई को कमजोर करना चाहती है। महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा में बढ़ते जनाधार को देखकर बीजेपी डरी हुई है, इसलिए अप्रत्यक्ष रूप से खातों के लेनदेन को रोककर यात्रा को प्रभावित करना चाहती है लेकिन अब यात्रा रुकने वाली नही है। 

जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस राम जी अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस और युवा कांग्रेस के खाते सीज हैं, जिसकी वजह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी प्रभावित हो रही है, साथ ही कार्यालयों के खर्चे भी प्रतिबंधित हो रहे हैं, आयकर विभाग अगर मनमानी से बाज नहीं आया तो जल्द ही सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

इस अवसर पर जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, महानगर महासचिव संजय सक्सेना, सुशील शर्मा, अनिल त्रिवेदी, जिला सचिव फरमान खान, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पूनम पांडेय, रफी उल हसन, सईद अंसारी, अफजाल अंसारी, गुलाम गौस, अर्चना वाल्मीकि, अनुभव कटारिया, नितिन तिवारी, मुनीश वर्मा,अनुराग मिश्रा, शिवम पंडित आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: सीवर लाइन के लिए खोदी सड़कें...गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग, पेयजल सप्लाई भी ठप