प्रयागराज : रामतीर्थ भक्तमाल शिविर लगी फटा सिलेंडर, लगी भीषण आग
सतुआ बाबा आश्रम के सामने खाकचौक में हुई घटना
प्रयागराज, अमृत विचार। माघ मेला मे सोमवार को सतुआ बाबा शिविर के सामने खाक चौक मे राम तीर्थ भक्त माल के शिविर में अचानक एक के बाद एक दो सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। शिविर में अफरा तफरी मच गई। पूरे शिविर में आग फैल गयी। शिविर में लगी आग से कई पंडाल जल कर राख हो गये। पंडाल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने पहुंची तब तक काफी नुकसान हो चुका था। फ़ायर स्टेशन की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। हलाकि आग लगने से काफी नुकसान बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -चंडीगढ़ मेयर चुनाव: SC में कल फिर होगी सुनवाई, रिटर्निंग ऑफिसर ने कबूला- आठ मतपत्रों पर लगाया था X चिह्न
