बाराबंकी में लगी देश की पहली मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

बना रही बायोप्सी निडिल व कोरोनरी स्टंट

सतीश श्रीवास्तव, बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में एक ऐसी मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री की शुरुआत हुई है जो देश में कहीं नहीं है। इस फैक्ट्री में बायोप्सी निडिल व कोरोनरी स्टंट का निर्माण करेगी। बायोप्सी निडिल कैंसर और ट्यूमर के डिटेक्शन में काम आती है। जबकि कोरोनरी स्टंट (छल्ला) हृदय रोग के ऑपरेशन में प्रयुक्त किया जाता है। अभी तक यह मेडिकल डिवाइस अमेरिका व अन्य देशों से आयात की जाती रही है।

 कुर्सी रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में डिवाइस का ट्रायल 15 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है। जल्द ही इसके कामर्शियल उत्पादन की अनुमति मिल जाएगी। इस डिवाइस इंडस्ट्री के लिए डीआइजीसी ने 15 नवंबर को ही ट्रायल लाइसेंस दे दिया था। कमर्शियल लाइसेंस जल्द ही जारी हो जाने की संभावना है। इसके बाद भारत उस डिवाइस के निर्माण में आत्मनिर्भर बन जाएगा। जिस पर अभी तक हयात में करोड़ों रुपए खर्च किए जाते रहे हैं।

 अमृत विचार से खास बातचीत में उद्योग के संस्थापक चिकित्सक डॉ प्रताप ने बताया कि वह एक मल्टी स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल में काम कर रहे थे। वहीं से उन्हें इसके उत्पादन की प्रेरणा मिली। और उन्होंने इसके लिए एक रिसर्च टीम गठित की। स्वयं के प्रयास से मॉडल तैयार किया। अभी तक का ट्रायल्स प्रतिशत सफल रहा है। ट्रायल के लिए उन्होंने अपोलो बायोसेंस सेंटर से करार किया है।

डॉ प्रताप का दावा है कि जिस दर पर हम विदेशों से यह डिवाइस आयात कर रहे हैं। उसे 20% लागत पर ही हम इसे तैयार कर लेंगे। बाजार में भी है 60% से कम कीमत पर उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के लिए 10000 वर्ग फुट जगह की जरूरत होती है। हमें 3200 वर्ग फुट की जगह मिल पाई। जिससे कर करने के लिए हमने तीन मंजिला इमारत में इसका प्रोडक्शन ट्रायल शुरू किया। शुरुआत 6 करोड़ से की थी। अब तक इसमें 9 करोड रुपए इन्वेस्ट किए जा चुके हैं।

इंडस्ट्री की शुरुआत करने में उन्हें प्रशासन के साथ-साथ अपने साथियों का भी सहयोग मिला और अब कमर्शियल उत्पादन शुरू होने के साथ ही देश को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो भी युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं उन्हें अपनी ऊर्जा उद्योग की स्थापना में लगानी चाहिए। जिससे न केवल वे दूसरों को रोजगार देने में सक्षम होंगे बल्कि देश को भी इसका लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: KGMU में दूसरे दिन भी ठप हुआ सर्वर, मरीजों को झेलनी पड़ी दुश्वारियां

संबंधित समाचार