Kanpur Crime: भारी चीज से चेहरा कुचलकर की गई थी युवती की हत्या...अर्द्धनग्न हालत में मिला शव, दुष्कर्म की भी आशंका
कानपुर में भारी चीज से चेहरा कुचलकर की युवती की हत्या गई थी
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर कोतवाली के ककरहिया बंबा की पुलिया में युवती के अर्द्धनग्न शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। युवती की शिनाख्त न हो पाए इस कारण हत्यारोपियों ने किसी भारी चीज से चेहरे पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए।
दुष्कर्म की आशंका पर डॉ अर्चना सिंह और डॉ आशीष कटियार के पैनल से हुए पोस्टमार्टम में स्लाइड बनाई गई हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस युवती की शिनाख्त नहीं कर सकी है।
ककरहिया से संचितपुर जाने वाले मार्ग के बीच में स्थित बंबा की पुलिया के अंदर सोमवार की शाम एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा मिला था। उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला के पैर में बिछिया और कान में सोने की बाली पहने थी। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है।
72 घंटे इंतजार करने के बाद भी शिनाख्त होने के कारण मृतका का पोस्टमार्टम कर दिया गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह किसी भारी चीज से चेहरे पर कई वार करना आया। अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
जिस स्थान पर युवती का अर्द्धनग्न शव मिला है, उसके पास ही शराब के दो खाली पैकेट के साथ पानी के पाउच पड़े मिले हैं। इस संबध में घाटमपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Nagar Nigam की इस कार्रवाई से व्यापारियों में विरोध...बोले- मकान मालिक की एक गलती, खामियाजा भुगत रहे व्यापारी
