Kanpur: शहर में कल आएंगे राहुल गांधी; निकालेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा; सपा अध्यक्ष को भी मिला आमंत्रण...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21 फरवरी को शहर आगमन की तैयारी बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रदेश प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी ने दोपहर तिलक हाल में बैठक की। बैठक में पहुंचे पूर्व विधायक राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर से यात्रा के स्वागत पर चर्चा की। बैठक में पार्षद दल के नेता हाजी सोहेल अहमद व अन्य कार्यकर्ता भी पहुंचे। 

शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर अध्यक्ष नौशाद ने बताया कि सपा शहर अध्यक्ष फजल महमूद को भी आमंत्रित किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक सहित कई श्रमिक व कामगारों के विभिन्न वर्गों व समुदाय के गैर राजनैतिक सामाजिक संगठनों ने राहुल गांधी से मिलने व ज्ञापन प्रेषित करने का समय मांगा जिस पर नीलांशु चतुर्वेदी ने समय दिलाने का आश्वासन दिया। 

कानपुर के प्रभारी व कोआर्डिनेटर राहुल रिछारिया, अंशु तिवारी, प्रदेश सचिव संतराम नीलांचल के अतिरिक्त प्रदेश महासचिव कनिष्क पाण्डेय, महिला प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, शहर, ग्रामीण व देहात कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, अमित पाण्डेय व नरेश कटियार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल माबूद के साथ पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, सोहिल अख्तर अंसारी, आलोक मिश्रा, नेकचन्द्र पाण्डेय, भूधर नारायन मिश्रा, गणेश दीक्षित के साथ ही यात्रा की व्यवस्थाओं से जुड़े प्रमुख नेता पवन गुप्ता, नरेश त्रिपाठी, अम्बरीश सिंह गौर, पीएस बाजपेई, एचएन तिवारी, कृपेश त्रिपाठी, अम्बुज शुक्ला, महेश दीक्षित चच्चू, महेश मेघानी, राजीव द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले देश को मिली एक और कामयाबी...PM Modi ने कानपुर को ‘आईआईएस’ की दी सौगात

संबंधित समाचार