लखीमपुर-खीरी: फेयरवेल पार्टी के बाद कारों से छात्रों का स्टंट करते वीडियो वायरल, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में मची खलबली

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों ने कई कारों का काफिला निकालकर स्टंट किया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में खलबली मच गई है। वहीं पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। 

वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में फेयरवेल पार्टी हुई थी। बताते हैं कि पार्टी में शामिल होने के बाद छात्रों ने लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकाला, जिसमें 12 से अधिक कारें शामिल थीं। छात्रों ने कारों की छत पर अजय देवगन की स्टाइल में स्टंट किया। किसी ने हूटर बजाते और स्टंट कर रहीं कारों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन, छात्रों और उनके अभिभावकों में हड़कंप मच गया। पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करने और भारी भरकम समन शुल्क वसूलने की तैयारी में है। 

वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, जो शहर के किसी एक प्रतिष्ठित कॉलेज का बताया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-नैपाल, एएसपी

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: धरातल पर कॉलेज का पता नहीं, बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे चार छात्र-छात्राएं

 

 

संबंधित समाचार