हाथरस: जलभराव और गंदगी से परेशान महिलाओं का सब्र का बांध टूटा, पानी की टंकी पर चढ़ीं... जमकर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस, अमृत विचार। तहसील सासनी के पास स्थिति बिजली घर रोड पर लंबे समय से पानी एवं जलभराव की समस्या चली आ रही है। जलभराव एवं गंदगी के कारण आने जाने वाले बच्चे और बड़ों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

जलभराव/गंदगी के कारण बीमारियों ने अपना घर बना लिया है, कई बार इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की लेकिन निस्तारण न होने पर स्थानीय महिला तहसील सासनी पहुंचकर तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। 

654132543

कुछ महिलाओं ने पानी की टंकी के नीचे बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि जलभराव एंव गंदगी को लेकर अधिकारियों से लगातार शिकायत की जा रही है फिर भी आजतक कोई समाधान नही हुआ है। उपजिलाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद महिलाएं पानी की टंकी से नीचे उतरी हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: विद्युत विभाग के हटाए गए संविदा कर्मचारी लिए जाएंगे वापस, शासन स्तर पर चल रही वार्ता

संबंधित समाचार