UP Board Exam: स्ट्रांग रूम में Mobile ले जाने पर प्रतिबंध, तैयारी की समीक्षा कर डीएम नेहा शर्मा ने अफसर को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने परीक्षा से जुड़े अफसरों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा की सुचिता और प्रदर्शित को बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी की तरफ से कड़े कदम उठाए गए हैं।‌ 

प्रश्नपत्रों को रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम के भीतर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र निकलते समय स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी जरूरी होगी। बिना स्टेटिक मजिस्ट्रेट के डबल लॉक से प्रश्न पत्र नहीं निकाले जा सकेंगे। यह व्यवस्था प्रश्न पत्रों को लीक होने से बचने के लिए की गई है।‌

6

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आगामी 22 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 143 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इस बार की परीक्षा में कुल 92072 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 51477 व इंटरमीडियट के 40595 परीक्षार्थी हैं।

परीक्षा की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने परीक्षा से जुड़े अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व सचल दल के अधिकारी शामिल हुए।

4

डीएम ने कहा कि नकल मुक्त परीक्षा कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। यदि शासन व बोर्ड की मंशा के विपरीत किसी भी परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक अथवा अन्य अधिकारी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई  की जाएगी। डीएम ने जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि परीक्षाओं का माहौल खराब करने अथवा नकल कराने या पर्चा लीक कराने का जरा भी प्रयास कराने वाले किसी भी असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा।  

विद्यालय प्रबंधन की संलिप्तता पाई गई तो परीक्षा केन्द्र को डिबार करने के साथ ही उसमें संलिप्त हर अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।‌ परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी परीक्षार्थी या कक्ष निरीक्षक को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय,  जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 फैक्ट फाइल

कुल परीक्षार्थी- 92072
हाईस्कूल-  51477         
इंटरमीडिएट- 40595
परीक्षा केंद्र-143
सेक्टर- 20
जोन-04

बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों का विवरण:-
हाईस्कूल-  51477         इंटरमीडिएट-  40595

बालक-    27194          बालक-         21995
बालिका-   24283         बालिका-       18600

यह भी पढ़ें:-Lucknow पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, स्वागत के लिए जुटे सैकड़ों लोग, लगा भीषड़ जाम

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव