मीरजापुर: लेखपाल को पकड़ने गई एंटी करप्शन टीम पर हुआ हमला, मुकदमा दर्ज
मीरजापुर, अमृत विचार। भ्रष्टाचार के एक मामले में लेखपाल को पकड़ने पहुंची एंटी करप्शन टीम पर लेखपालों ने हमला बोल दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद टीम पर हमला हुआ है। इस दौरान लेखपाल को उसके लेखपाल संघ के साथी और रिश्तेदार छुड़ा ले गए। छुड़ाते समय एंटी करप्शन टीम से मारपीट भी की गई।
बताते चलें कि चुनार तहसील में लेखपाल रिश्वत ले रहा था। शिकायत होने पर टीम धमक पड़ी थी। जैसे ही लेखपाल को गिरफ्तार कर साथ ले जाने लगी तभी लेखपाल के साथियों और उसके रिश्तेदारों ने टीम पर हमला बोल दिया। क्षेत्राधिकारी चुनार अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि एंटी करप्शन टीम मिर्जापुर की शिकायत पर 5-6 नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
मंगलवार को चुनार तहसील मुख्यालय पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया था इस दौरान अच्छी खासी भीड़ भी जुटी हुई थी। एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत की रकम के साथ लेखपाल को पकड़े जाने और गिरफ्तार कर ले जाने को लेकर लेखपाल के साथियों ने एंटी करप्शन टीम सी मारपीट की। मौके पर काफी संख्या में पुलिस और तहसील के अधिकारी कर्मचारी भी एकत्र हो गए थे।
ये भी पढ़ें -SP ने शिवपाल यादव को बदायूं से बनाया लोकसभा प्रत्याशी, धर्मेंद्र यादव बने चुनाव प्रभारी
