SP ने शिवपाल यादव को बदायूं से बनाया लोकसभा प्रत्याशी, धर्मेंद्र यादव बने चुनाव प्रभारी
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों से पहले प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से शिवपाल सिंह यादव को बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। सपा के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी लिस्ट के मुताबिक चुनावों के मद्देनजर तीन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सपा नेता धर्मेंद्र यादव को यूपी के लिहाज से महत्त्वपूर्ण मानी जाने वाली आजमगढ़ और कन्नौज सीट का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जारी लिस्ट के अनुसार पांच प्रत्याशियों और तीन प्रभारियों के नाम की घोषणा की गई है।
ये है लिस्ट -

ये भी पढ़ें - UP की बदली छवि, बोले सीएम योगी- यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है
